बंकी चेयरमैन का निधन, अन्तिम संस्कार आज फोटो नं-1-फाइल फोटो चेयरमैन अंशू सिंह

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। जनपद की आदर्श नगर पंचायत बंकी की चेयरमैन अंशू सिंह की लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल में निधन हो गया। अंशू सिंह का काफी समय से ईलाज चल रहा था जिनका दोपहर निधन हो गया। अंशू सिंह के निधन की खबर सुनकर नगर पंचायत के लोग शोक में डूब गये। सिर्फ लोगो के मुख से यही आवाज सुनायी दी अरे यह ईश्वर कैसे हो गया। आपको बता दे कि अंशू सिंह ने चेरमैन की तरह नही बल्कि पूरी नगर पंचायत को अपना परिवार समझकर लोगो की सेवा करती थी। महिला होने के बाद भी इनकी सक्रियता लोगो को चैका देती थी। उनका कहना था चुनाव के वक्त तो सभी नेता बनकर बड़ी बड़ी होर्डिंग लगा देते है लेकिन चुनाव के बाद कोई भी जनता से मिलने नही जाता है। उनकी खास बात यह थी कि वह हमेशा लोगो के बीच दुख सुख में साथ रहती थी। फिर वह चुनाव में या फिर आम दिन हो। बंकी नगर पंचायत के चुनाव में राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को चित कर देती थी। बीते नगर पंचायत चुनाव में यही कुछ देखने को मिला था। इनकी लोकप्रियता का ही नतीजा था कि दो बार सभासद और दो बार चेयरमैन की जिम्मेदारी जनता ने सौपी। बंकी व आस पास की महिलाए अंशू सिंह को अपना आदर्श मानती थी। इनके निधन से नगर पंचायतवासियो में शोक की लहर व्याप्त है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि अन्तिम संस्कार शनिवार को जीतनगर के शमशान में घाट में होगा।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!