गरीब आदमी महंगाई की मार से कराह रहा है: धर्मराज

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

बाराबंकी। देवा के ग्राम पींड में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव का ग्रामीणों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने संबोधन में जनता से जनविरोधी,गरीब विरोधी,किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने की अपील करते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है गरीब आदमी महंगाई की मार से कराह रहा है लेकिन केंद्र और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार आंखो पर पट्टी बांधकर गरीब को कंगाल करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या हाल होगा सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है नैतिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक धर्मराज ने कहा प्रदेश सरकार से आम आदमी बहुत परेशान है कोरोना काल में बिना सूझ बुझ के लागू की गई तालाबंदी का खामियाजा सबसे ज्यादा गरीबो और प्रवासी मजदूरों को ही भुगतना पड़ा है इस सरकार में किसान बदहाल हो चुका है।सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है और आने वाले समय में यही जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि सरकार की मंशा पूंजीपतियों का खजाना भरना है उसे गरीब के परिवार के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर पंडित रामचंद्र मिश्रा, विनय कुमार यादव,हुमायूं नईम खा,आशीष सिंह आर्यन, हाजी शकील, मो उबैद, दानिश सिद्दीकी, प्रीतम सिंह वर्मा, रमेश यादव, बालक राम यादव,रमेश सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव, रवि मिश्रा, दीपक गुप्ता, आलम कुरैशी, कमलेश रावत, मो युसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

 

Don`t copy text!