बाराबंकी। मंजीठा स्थित नाग देवता मंदिर पर पुनवासी से शुरू होने वाला मेला में मंगलवार को आने वाले 150 श्रद्धालुओं को बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जावी किदवई और ग्राम प्रधान लालता प्रसाद माॅंस्क वितरण किया और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई। ग्राम प्रधान ने सभी से कोरोना महामारी के बचाव के लिए प्रेरित भी किया। बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जावी किदवई नाग देवता मंदिर 150 श्रद्धालुओं को माॅस्क एवं सैनिटाइजर व्यवस्था कराई गई है। ग्राम प्रधान लालता प्रसाद ने श्रद्धालुओ से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए हम लोगों को सुरक्षित रखने के जागरुकता की जरूरत है। जिसमें हम लोगों को गम्भीरता से लेने की जरूरत है। बिना काम के घरों से बाहर न निकले यादि निकलते ही है तो मंस्क लगा कर निकले इसके अलावा समय समय पर सैनिटाइजर भी करते रहे। इस मौके पर फराज किदवई, चैधरी फैजान अली, चैधरी असद सिद्दीकी, अयाज आफताब मौजूद थे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

