शहर में बन गया वाटर पार्क व स्वीमिंग पुल -वाटर पार्क को देखने के लिए शहर के कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान तक नहीं खोले
एसएम न्यूज़24टाइमस से अब्दुल मुईद की रिपोर्ट
-कई हास्पिटल के मरीज अस्पताल से बाहर आकर वाटर पार्क का मजा लेते नजर आये।
बाराबंकी। नगर का विकास देखना है तो देखिए इन खूबसूरत तस्वीरों को और मुस्कुराइए की आप बाराबंकी शहर में हैं। शहर में हुए कई नालों के निर्माण के बाद जलभराव की समस्या खत्म!! मजा लीजिए अब अपने शहर में वाटर पार्क और स्वीमिंग पुल का। शहर के नाका चैराहे पर वाटर पार्क को देखने के लिए लग गया जाम। राहगीरों ने रास्ते में अपनी अपनी गाड़ियों को रोक कर वाटर पार्क का नजारा लेते नजर आये और नगर पालिका प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हुई जोरदार बरसात के बाद शहर में कई जगह वाटर पार्क व स्वीमिंग पुल का निर्माण प्राकृतिक रूप से हो गया है। इन वाटर पार्कों को देखकर छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी मजा लेते नजर आये। मालूम हो कि नगर पालिका द्वारा वाटर पार्क के निर्माण के लिए अथक प्रयास किये गये तब जाकर शहर में इस तरह का नजारा देखने को मिला है। बरसात के मौसम में शहर में कई जगह विकास देखने को मिला है इसके लिए हमारे सहयोगी ने अपने कैमरे में शहर के अद्भुत नजरे को अपने कैमरे में कैद किया और आप तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही हैं।

शहर में बने वाटर पार्क को देखने के लिए कई व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बन्द कर दी यहां तक आसपास के मरीजों ने अस्पताल से निकलकर रोड पर आ गये वाटर पार्क को देखने। बरसात के मौसम में आप भी मजा लीजिए और नगर में हो रहे विकास कार्यों में सहयोग कीजिए।
एसएम न्यूज़24टाइमस से अब्दुल मुईद की रिपोर्ट

