बह रही हैं गंगा चाहे विकास की समझिए या बरसात की हाल ए दास्तां मवई विकास खंड के गांव कसारी का

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 अंशुमान सिंह गुड्डू की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विकास देखना है तो इस समय रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई विकास खंड के गांव कसारी में देखिये।यहां गंगा जी जोरों से उफान पर हैं,मैंने सोचा यहां गंगा जी बह रही हैं विकास की न सही बरसात की ही सही लेकिन गंगा जी बह तो रही हैं।
दरअसल कसारी गांव में खड़ंजे युक्त मार्ग हैं जहां या तो नाली नहीं है या फिर नाली है तो सफाई नहीं है।शायद यहां का सफाई कर्मी लापता गंज में निवास करता है।तभी तो जगह जगह जलभराव है जिसके कारण लोगों में किसी भी प्रकार का संक्रमण फैल सकता है पहले ही कोरोना वायरस हावी है और ऐसी स्थिति में जलभराव के कारण कोई और संक्रमण फैल जाए तो जिम्मेदार कौन होगा।ग्रामीणों का आरोप है कि कमी तो सबसे बड़ी प्रधान की है जो जलभराव की समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है।इस संबंध में जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेतेगा तब तक यहां यही हाल रहेगा।क्यों कि प्रधान जी भी नहीं चाहते कि जलभराव की समस्या का समाधान हो वर्ना ये समस्या उत्पन्न ही नहीं होती।

Don`t copy text!