लॉक डाउन में बन्द रही सभी दुकानें पसरा रहा सन्नाटा
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)उ0प्र0 सरकार के सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिगत कोविड19 व संचारी रोगो(एनसिफेलाइटिस,मलेरिया,डेंगू,कालाजार)के संक्रमण को रोकने हेतु 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई प्रातः 05 बजे तक लागू सम्पूर्ण लॉक डाउन का रूदौली तहसील क्षेत्र में शत प्रतिशत असर देखने को मिला।दवा व आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी दुकानों के शटर गिरे रहे।सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा करते हुए 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई प्रातः 05 बजे तक समस्त कार्यालय एवं शहरी/ग्रामीण हाट,बाजार,गल्लामंडी आदि व व्यवसायिक प्रतिष्ठान,संस्थान आदि बन्द करने का आदेश किया था।रूदौली नगर सहिंत ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन का खासा असर देखने को मिला।भेलसर चौराहा,सुजागंज बाज़ार,पटरंगा मण्डी,मवई चौराहा,नेवरा बाज़ार,बाबाबाज़ार सहित समस्त क्षेत्र पूरी तरह से बन्द रहा।कोतवाल विश्वनाथ यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली,चौकी इंचार्ज किला संतोष कुमार त्रिपाठी, नयागंज इंचार्ज रतन शर्मा सहित समस्त पुलिस अधिकारी लॉक डाउन का पालन कराते हुए गश्त करते रहे।चौराहों पर पुलिस तैनात रही।वहीँ भेलसर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर,अल्हवाना,मुजफ्फरपुर,बनगावां,कूढा सादात आदि गांवों में भर्मण कर देश मे बढ़ रहे खतरनाक कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार द्दारा लागू लॉक डाउन का लोगों से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहे यदि कोई जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर निकले घर से बाहर निकलते वक्त माक्स जरूर लगाएं सभी लोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें।

