बस व बोलेरो भिड़त में चार की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा जख्मी

संपादक मोहिनी शर्मा

फतेहपुर बाराबंकी। क्षेत्र में देर रात लखनऊ-महमूदाबाद रोड पर हुई बस व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बोलेरो में सवार सभी घायल व मृतक जिला सीतापुर के निवासी हैं। घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की देर रात्रि एक जन्मे शिशु को अस्पताल से वापस अपने घर रिश्तेदारों व सम्बन्धियों को लेकर वापस लौट रहे थे परिजन ग्राम भगत सिकरोहर थाना रेउसा, जनपद सीतापुर निवासी राम कुमार की पत्नी गुड्डी देवी ने लखनऊ के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। रिश्तेदारों के साथ जच्चा, बच्चा को अस्पताल से लेकर रामकुमार घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे बड्डूपुर व बाबकुटी के बीच इनकी बोलेरो संख्या यूपी 34 एवी 6179 जैसे ही पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही टूरिस्ट बस संख्या डीएल 1 पी 3646 ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मारी। बस व बोलेरो में टक्कर की इतनी तेज आवाज हुई कि ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर खड़ी बस में सवार यात्रियों को तो मामूली चोटें आयी थी। मगर बोलेरो को देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे। अंदर खून से लथपथ घायल पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न वाहनों से सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर व महमूदाबाद रवाना कर दिया। अस्पताल में राम भूलन (30) निवासी भगत सिकरोहर, आशा बहू मुन्नी पांडे (40) निवासी बसंतापुर थाना रेउसा, बोलेरो चालक रमेश (40) निवासी बंगरहापुरवा किशोरगंज थाना रेउसा, मैना देवी (30) निवासी खैरहन बसंतापुर की मौत हो गई। घायल तथा कमलेश (30) निवासी भगत सिकरोहर का इलाज महमूदाबाद में चल रहा है। गुड्डी (25), कमला देवी (50), राम कुमार (28), हरिद्वारी (52) सभी निवासी भगत सिकरोहर, बालिका अनीता 3 वर्ष, कौशल किशोर निवासी बसंतपुर तथा नवजात बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Don`t copy text!