हरियाली बढ़ेगी तभी जीव जंतुओं में खुशहाली बढ़ेगी: रजत बहादुर पौध रोपण का हुआ कार्यक्रम

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। प्रकृति से छेड़छाड़ का ही परिणाम है वर्तमान प्राकृतिक आपदाओं का आना। सभी जानते हैं पर स्वार्थ के चक्कर में पालन नही करते हैं। पृथ्वी पर हरियाली बढ़ेगी तभी जीव जंतुओं में खुशहाली बढ़ेगी और प्राकृतिक संतुलन स्थापित होगा। आईये सभी वृक्षारोपण करें। उक्त विचार ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना के समन्वयक रजत बहादुर वर्मा ने मसौली ब्लॉक के ग्राम दादरा प्रधान मोबीन द्वारा पर्यावरण सैनिकों को प्रदत्त 60 पौधो के रोपण के समय व्यक्त किये। श्री रजत ने ग्राम प्रधान की तावरण बनाया है। कोऑर्डिनेटर रजत वर्मा ने लोगो से ग्रीन गैंग के अभियान से जुड़ने का आवाह्न किया है। मसौली ब्लॉक के दादरा ग्राम स्थित न्यू लाइट चिल्ड्रेन जूनियर हाई स्कूल में रविराज के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमे प्रधानाचार्य उमा शंकर श्रीवास्तव पर्यावरण सैनिक लल्लन, अनुराग वर्मा नवनीत कुमार, आदित्य कुमार आशीष कुमार राघवेंद्र कुमार सचिन राज आदि उपस्थित रहे। ग्रीन गैंग द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत बंकी ब्लॉक के दरामनगर गांव में भी ग्रीन गैंग के ब्लॉक प्रभारी बंकी कुलदीप कुमार के निर्देशन में पर्यावरण सैनिकों द्वारा कई पौधे रोपित किये गए जिनमे पीपल, बरगद सहित अमरूद, आँवला, सागौन आदि विशेष थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!