हैदरगढ़, बाराबंकी। जिले के तहसील रामसनेहीघाट से दिवाकर कौशल बाबा को ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश गिरि की संस्तुति पर दिवाकर बाबा को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है और तहसील क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों ने दिवाकर बाबा को बधाइयां दी है ।जिला अध्यक्ष ने दिवाकर बाबा को जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की है की पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उसके निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा,व आगामी 15 अगस्त तक तहसील इकाई का गठन कर जिले इकाई को अवगत कराया जाएगा।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

