अपराधियो के मन से कानून का खौफ खत्म हो गया है: पुनिया

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

राज्यसभा सदस्य बोले विक्रम जोशी के परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे सरकार

बाराबंकी। रामराज का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा ने प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है अपराधियो के मन से पुलिस तथा कानून का खौफ खत्म हो गया है। गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी श्री जोशी ने एक आम नागरिक की तरह अपनी भांजी के साथ हुयी छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कानून के राज में उनको सुरक्षा मिलनी चाहिये थी लेकिन उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज ने उनकी जान ले ली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा सरकार मीडिया के दिवंगत साथी विक्रम जोशी के परिवार को सुरक्षा प्रदान कराते हुय 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे। उक्त प्रतिक्रिया प्रदेश की भाजपा सरकार में गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की अपराधियो द्वारा हत्या किये जाने पर राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने व्यक्त करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियो का प्रदेश हो गया है। अभी कुछ दिन ही बीते है कानपुर में अपराधियो द्वारा एक भयावह काण्ड किया गया है, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने, उत्तर प्रदेश की आवाम ने भाजपा सरकार से सवाल किये है कि इतने बडे बडे अपराधी जिनके अपराधो का रिकार्ड इतिहास है, किनके संरक्षण में कानून की गिरफ्त से बाहर रहते है, कानून व्यवस्था पर अपराधियो का शिकंजा क्यो बढता जा रहा है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने बराबर इन सवालो को टालने की कोशिश की नतीजन अपराधियो ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी। श्री पुनिया ने प्रदेश भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओ, बच्चो के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर है हत्याओ, दलित अपराध में प्रदेश टाप पर है लेकिन सरकार अपराधियो के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाकर आंकडो को दबाकर अपराधियो को संरक्षण देने में ज्यादा रूचि दिखला रही है।l

Don`t copy text!