बाराबंकी। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अमित शुक्ल की अध्यक्षता में बाराबंकी कचेहरी में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। वन्दे् मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता देवीशरण गुप्त को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर गुप्त ने कहा कि समाज न्यायिक व्यवस्था के मूल उद्देश्य न्याय सबको मिले रेखांकित करते हुए सरल सुलभ एवं सस्ता न्याय सर्वसुलभ हो अधिवक्ताओं का यह संगठन आदि राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने वाला संगठन है संचालन कर रहे महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि शोषितों व वंचितों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता परिसर शासकीय अधिवक्ता रामलखन शुक्ल, रामसुमित मौर्य संगठन के मंत्री सन्तशरण यादव ‘संजय बाबा’, रामऔतार प्रजापति, दिलीप रावत, उमेश कुमार रावत, राजनरायन शुक्ल बार के पूर्व उपाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सुनीत अवस्थी, शरद उपाध्याय, मुकेश दीक्षित, सुरेन्द्र मिश्र, अवध विहारी यादव सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे। एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञान परिषद के अध्यक्ष अमित शुक्ल ने किया।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

