यूनिसेफ ने कहा भरत में 24 लाख बच्चे हुए प्रभावित, तुरंत मदद की जरूरत
नई दिल्ली। लगातार बारिश से असम और बिहार में को बाढ़ से स्थिति और भयावह हो गयी। जल ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में तीस्ता, कलजानी और मनसाई समेत कई नदियां उफान पर हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ, धुबरी और गोलपाड़ा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 33 में से 26 जिलों में 28.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। चार और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मृतकों की संख्या 93 हो गई है। बिहार में भी 7.65 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नेपाल के साथ लगी सीमा के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और गोपालगंज जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
Related Posts