भेलसर(अयोध्या)सैदपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम शुकुल पुरवा मजरे बिहारा गांव में एक गाय की कुंए में गिरने से मौत हो गई।चार दिन पहले भी इसी गांव में कुंए में गिरकर एक छुट्टा गाय की मौत हो चुकी है।
गांव निवासी करिया शुक्ला ने बताया कि गांव के आत्मा राम शुक्ला पुत्र राम हृदय शुक्ला की गाय शुक्रवार को अपरान्ह खेत में चर रही थी।इसी दौरान किसी मवेशी ने उसे दौड़ा लिया और भागते समय अचानक वह सूखे कुएं में गिर गई।जब तक गांव के लोग उसको बाहर निकालने का प्रयास करते तब तक दम घुटने से गाय की कुएं में ही मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मृत गाय को बाहर निकाला।
Related Posts

