रास्ता एवं वक्फ की जमीन पर अवैध अतिक्रमण जारी प्रशासन मौन ? -वक्फ के कारकुन पैसा लेकर करा रहे हैं अवैध कब्जा -भीषण गंदगी में लोगों को निकलना मुश्किल

पत्रकार मोहम्मद शमीम अंसारी के साथ अब्दुल मुईद की रिपोर्ट

बाराबंकी। शहर की कदीमी कब्रिस्तान व करबला बेगमगंज स्थित रास्ते एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड में दर्द कर्बला एवं कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ दुकानदारों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसमें वक्फ के कारकुनों की मिलीभगत उजागर हो रही है। करबला व कब्रिस्तान की सफाई न होने से कूड़े का ढेर लगा है जिससे मोहल्ले वासियों एवं राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बेगमगंज स्थित करबला वजहनशाह व कब्रिस्तान में कुछ दबंगों ने अपनी-अपनी दुकानों का बहुत सा सामान व बक्से रखकर कब्जा कर रखा है, और पूरे मोहल्ले का कूड़ा कब्रिस्तान में ही डाला जा रहा है जिस कारण गंदगी का अम्बार लग गया है। जब कभी कोई मिट्टी कब्रिस्तान में दफनाने के लिए आती है तो लोगों को गंदगी में होकर निकलना पड़ता है। साथ ही फैले हुए कूड़े से इतनी गंदी बू आती है कि वहां मुर्दे को दफन करना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका की निष्क्रिया के कारण कब्रिस्तान व करबला में कूड़े घर का रूप धारण कर लिया है। एक तरफ तो सरकार कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह सफाई करने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर चेयरमैन व नगर परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही जगजाहिर हो रही है। इस सम्बंध में जब जानकारी की गई कि तो मालूम चला कि आगे जो सड़क पर कुछ दुकानदार हैं उन्होंने वक्फ के कारकुनों से मिलकर पीछे करबला व कब्रिस्तान पर अतिक्रमण फैला रखा है। जिससे सफाई कर्मचारी व लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। दुकानदार ने ऐलानया कहा कि हम लोग सामान रखने के लिए प्रतिमाह पैसा देते हैं।
इस सम्बंध में जब बेगमगंज लाजपतनगर के सभासद प्रतिनिधि मो0 आसिफ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी तथा कूड़े उठाने वाले प्रतिदिन वहां जाते हैं किन्तु मोहल्ले के ही लोग गंदगी फैलाते है और कूड़े को करबला व कब्रिस्तान में डालते हैं जिससे वहां गंदगी फैला रही है, कई बार मना करने पर भी वहां के निवासी नहीं मान रहे हैं तथा कई नोटिस भी दी जा चुकी है।

मोहम्मद शमीम अंसारी के साथ अब्दुल मुईद की खास रिपोर्ट

Don`t copy text!