UP में कोरोना के सर्वाधिक 4,453 नए मामले, अब तक 1630 मरीजों की मौत
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये हैं। उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39,968 हो गई है। आज आए 4453 नये मामले, प्रदेश में एक दिन में आयी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बृहस्पतिवार को 3765 नये मामले सामने आये थे, उसी दिन संक्रमण के कारण 57 लोग की मौत हुई थी जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा है।
Related Posts

