बाराबंकी। भाजपा मंडल देवां के कार्यकर्ताओं द्वारा ’पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत’ का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पहाड़पुर कुतलूपुर अखिलेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमित विक्रम सिंह ने महराजेश्वर शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अमित विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद की छवि हमेशा संघर्षशील जनप्रतिनिधि की रही है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव लड़ाई लड़ी है। शीघ्र ही पूर्व सांसद के नेतृत्व में पूरे जनपद में जनसंवाद कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमेश रावत ,सेक्टर संयोजक नीरज वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो अखंड प्रताप सिंह शिवांश विक्रम सिंह ने आदि उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

