बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के सहारे 2022 के विधानसभा के चुनाव में उतरेगी, संगठन में सचिव की भूमिका चालक की होगी जिसे अपने प्रभार के विकास खण्ड में सम्पूर्ण उर्जा के साथ प्रभारी महासचिव के सहयोग से न्याय पंचायत ही नही बूथ स्तर तक उर्जावान कार्यकर्ताओ की ऐसी फौज खडी करनी होगी जो चुनाव के दिन हर स्थित से संघर्ष करके अपने बूथ पर कांग्रेस पार्टी की विजय पताका फहरा सके। उक्त उद््गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इन्दिरा मार्केट में नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपाध्यक्ष महासचिव तथा सचिवो की संगठन सृृजन अभियान की प्रथम बैठक मे व्यक्त किये। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सम्पूर्ण जनपद में संगठन सृृजन अभियान कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस पार्टी के मजबूत संगठन का निर्माण करना है। संगठन सृृजन अभियान बैठक में मुख्यरूप से उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, अनूप सिंह, सुरेश चन्द्र वर्मा, श्रीमती गौरी यादव, महासिचव के0सी0 श्रीवास्तव, रामहरख रावत, आदर्श पटेल, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सचिव अजित वर्मा, रामू यादव, सत्यवान रावत, अम्बरीश रावत, डा0 शुऐब, तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला विशेष रूप से मौजूद थे।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।
खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर 9415526500
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9889789714/8564852662

