तीन दिन से लापता युवक का नही लगा कोई सुराग

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव से लापता हुए युवक सुराग नही लग रहा है।परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव निवासी महबूब हसन उम्र 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद हुसैन जो शनिवार की देर रात को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।लापता हुए युवक के परिजनों ने पहले तो अपनी नात रिस्तेदारों के यहां काफी खोज बीन किया लेकिन जब उसका कही पता नही चला तो पटरंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।सोमवार की सुबह लापता हुए युवक के मोबाइल से उसके घर के नम्बर पर मैसेज आया कि मैं लखनऊ में हूँ जहां पर मेरी जान को खतरा है यह मैसेज देख परिजनों के होश उड़ गए अब उन्हें डर सता रहा है कि कही कोई अनहोनी न हो जाये।इस बाबत पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लापता होने की जानकारी है और जान को खतरा होने की भी जानकारी मिली है लेकिन जिस नम्बर से मैसेज आया था जब उसको ट्रेस किया गया तो रुदौली कोतवाली के कूड़ा सादात गांव का लोकेशन दिखा रहा है।बताया कि उसमें कुछ लड़की का चक्कर हैं जिसके कारण वह घर से भागा हैं फिर भी तलाश जारी है।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!