आगरा: न्यू दक्षिणी बाइपास पर जा रही एक बस को कुछ बदमाशों ने हाइजैक कर लिया है. घटना बुधवार सुबह-सुबह की है. गाड़ी में सवार बदमाशों ने बस को ओवरटेक करने के बाद उसे रोका और बस में सवार हो गए. कुछ दूर जाकर उन्होंने बस के चालक और परिचालक को हाइवे पर उतार दिया और बस को लेकर खुद चले गए. बस में 34 यात्री सवार थे. अब तक पुलिस को बस और सवारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
मध्य प्रदेश जा रही थी बस
हाईजैक की गई बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी. तभी फाइनेंसकर्मी बनकर बदमाशों ने बस को रोका और उसमें खुद सवार हो गए. बदमाशों ने ड्राइवर और कंडक्टर पर कुबेरपुर में ही उतार दिया और खुद 34 सवारियों से भरी बस लेकर भाग गए. बस के ड्राइवर की सूचना पर आगरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जिले के SSP मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि अब तक बस और यात्रियों के बारे में कोई सुराग पुलिस के पास नहीं है।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

