भेलसर(अयोध्या)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सैदपुर चौकी इंचार्ज ने रविवार को दस लीटर अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार प्रजापति,सिपाही हरेंद्र कुशवाहा तथा विकास यादव ने बालाघाट तिराहे पर एक व्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।चौकी इंचार्ज सैदपुर ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति केशवराम चौहान पुत्र सरजू प्रसाद बालाघाट मजरे कसारी का रहने वाला है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केशवराम चौहान को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
Related Posts

