बाराबंकी। प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाये जाने पर समर्थकों में उत्साह है। प्रदेश सहित जनपद में समर्थक उनका जगह-जगह स्वागत कर रहे है। इसीक्रम में मंगलवार को इंद्रा फीलिंग सेंटर आलापुर में राजा धनपत राय ने समर्थकों संग प्रदेश महामंत्री का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से प्रशांत मिश्रा, देवेश शुक्ला, अश्वनी मिश्रा, बब्लू अवस्थी, अर्चना मिश्रा आदि शामिल रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

