शराब पीने को लेकर पिता ने पुत्र की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

बहराइच ।जिले के थाना क्षेत्र रामगांव के फत्तेपुरवा में हरिकिशन पुत्र चुन्नी लाल के द्वारा अपने 18 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ टिंकू की रात्रि करीब 12-01 बजे के बीच में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,गंभीरावस्था में घायल को जिला अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अपने पिता हरिकिशन कें साथ फैजाबाद में रहते थे बीते दिनों 22.08.2020 को मृतक फैजाबाद से वापस गांव आया था जबकि 24 को उसका पिता भी गांव आया था। मृतक का पिता हरिकिशन काफी शराब पीता था ,पुत्र द्वारा मना करने पर दोनों में कहासुनी होती थी, बीती रात्रि को भी शराब पीने को लेकर दोनों में नोकजोक हुई थी, जिससे क्षुब्ध होकर रात्रि में सो जाने पर पिता द्वारा पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया।
परिजनों के तहरीर पर थाना रामगांव में अभियुक्त हरिकिशन के विरूद्ध अभियोग संख्या 212/2020 धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है,मौके पर फिल्ड यूनिट मौजूद है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don`t copy text!