बाराबंकी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का उल्लघंन कर ताजिया लेकर जुलूस निकालने पर थाना मसौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
वैश्विक कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम/बचाव हेतु जारी दिशा निर्देशों को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद में प्रभावी अनुपालन एवं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक 24.08.2020 को थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत मझपटियाटोला बड़ागांव में अली असगर, अली अकबर पुत्रगण मो0 हुसैन, मो0 शफीक पुत्र अली हुसैन, सरफूद्दीन पुत्र तसुवर, तौफीक पुत्र सिद्दीक, दिलावर पुत्र साजिद अली द्वारा बिना उचित दूरी व मास्क के ताजिया लेकर मस्जिद की तरफ जा रहे थे। वर्तमान समय में शासन द्वारा निर्गत निर्दशों के अनुसार किसी भी प्रकार का जूलुस, मूर्ति विसर्जन आदि का विसर्जन करने पर रोक लगायी गयी है। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का उल्लंघन करने के सम्बन्ध में दिनांक 24.08.2020 को थाना मसौली पर मु0अ0सं0 195/2020 धारा 188/269/270/271 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम बनाम अली असगर आदि 06 नफर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

