भेलसर(अयोध्या)पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत तथा थाना प्रभारी मवई के दिशा निर्देश में चौकी इंचार्ज बाबा बाजार दृवेश कुमार त्रिवेदी ने एक टॉप टेन अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी मवई राम किशन राना ने बताया कि सोमवार की रात को चौकी इंचार्ज दृवेश त्रिवेदी क्षेत्र में गश्त पर थे जब वह भवानीपुर गांव की ओर जा रहे थे उससे पहले गड़हा गांव मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था मे खड़ा था अचानक पुलिस की गाड़ी जब उसके निकट पहुंची तो वह भागने लगा।चौकी इंचार्ज ने अपने साथ चल रहे सिपाही राजकुमार यादव,शरदवीर,रविशंकर यादव तथा पंकज यादव के साथ घेर कर उसको पकड़ लिया।पकड़े गये युवक की पहचान ग्राम बहांपुर मजरे भवानीपुर के दिनेश कुमार रावत उर्फ बउवा पुत्र हरिश्चंद के रूप में हुई।जामा तलाशी लेने पर उसके पास एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।थाना प्रभारी ने बताया कि दिनेश के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले मवई थाने में दर्ज है।दिनेश को 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

