बाराबंकी। शहर के पुलिस लाइन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन्स नगर क्षेत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तक व खाद्यान का वितरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डूडा द्वारा किया गया तथा सबसे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के लिये स्वागत गान प्रस्तुत किया तथा बच्चों व टीचर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सब हमारे प्यारे भारत देश का भविष्य हो और आपको खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिये क्योंकि पढ़-लिख कर और अच्छे इंसान बनकर ही आप हमारे भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन कर सकते हो। कार्यक्रम में मौजूद नगर क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने छात्रों से कहा कि ईमानदारी से की गयी मेहनत कभी बेकार नही जाती है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह बोलते हुये बच्चों को समझाया भी कि आशा की ज्योति जलाएँ, निराशा और अंधकार में न डूबे रहें, निरंतर प्रयत्न करते रहें और हमेशा प्रसन्न रहें। वहीं विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने छात्रों को मन से पढ़ाई कर स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथिगण ने छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के लिये धार्मिक गीत भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डूडा के उच्च अधिकारियों ने की तथा मंच संचालन टीचर्स ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर क्षेत्र के शिक्षक व शिक्षिकाएँ, नगर पालिका स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अजय, पुनीत, सन्दीप तथा समस्त छात्र-छात्राएँ व अभिभावक गण मौजूद रहें।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

