कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। जनपद के किसानो को तत्काल यूरिया खाद उपलब्ध हो जिससे उनकी धान की फसल अच्छी हो इसके लिये आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पदाधिकारियो की मौजूदगी में जनपद के समस्त छः तहसीलो पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम को को ज्ञापन प्रेषित कर कांग्रेसजनो ने सहकारी समितियो, इफ्को कृृभको क्रय केन्द्रो तथा खुले बाजार में समुचित मात्रा में खाद उपलब्धता की जोरदार मांग की। जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम को ज्ञापन प्रेषित करने के क्रम में नवाबगंज तहसील में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, के.सी. श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, मो. शफी आजाद, इन्द्रेश वर्मा, रामनगर तहसील में पूर्व विधायक राजलक्ष्मी, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, डा. शुऐब, जयंत गौतम, सियाराम यादव, गुड््डू राईन की अगुवाई में कांग्रेसजनो ने प्रशासन के प्रतिनिधियो को ज्ञापन सौपा।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!