फतेहपुर बाराबंकी। तालाब के आंशिक भाग पर पूर्व प्रधान द्वारा अवैध बाउन्ड्री बनवाकर इंडिया मार्का सरकारी हैण्डपम्प पर कब्जा किये जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। फतेहपुर ब्लाक के ग्राम साढ़ेमऊ निवासी समाज सेवी अम्बरीश कुमार सिंह, आयुष, रमेश कुमार, कपिल कुमार, सतीशचन्द्र, कुलदीप, दिनेश कुमार, पूजादेवी, अरूण कुमार, श्रीकान्त, रामविजय यादव, सोनू यादव, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव में स्थित तालाब के आंशिक भाग पर गांव के ही निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र उद्धवराम ने अवैध रूप से बाउन्ड्री बनाकर वहां पर लगे इण्डिया मार्का सरकारी हैण्डपम्प पर भी कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने तालाब की नाम कराकर बाउन्ड्री हटाये जाने तथा सरकारी हैण्डपम्प से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

