जहाँगीराबाद सीएचसी में कवारेन्टीन होंगे कैदी
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। कोरोना संक्रमित होने पर जेल में बंद होने पर कैदियो को जहांगीराबाद सीएचसी में रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड की जेल बनाने का निर्देश दिया है। यहां पर उनका इलाज होगा। जिला जेल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रसाशन ने जेल में बंद कैदियों को कोरोना पॉजीटिव होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद में एडमिट किये जायेंगे। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आर,एस गौतम,जेल अधीक्षक प्रकाश सिंह इंस्पेक्टर अक्षय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जहांगीराबाद पहुच कर सुरक्षा को लेकर जांच पड़ताल किया सीएचसी अधीक्षक उपेंद्र सरोज ने बताया जेल में कोरोना पॉजीटिव कैदियों के लिए 30 बेडों की व्यवस्था की गई है सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

