शरीर के लिए अमृत का काम करता है भुना हुआ लहसुन, जानिए इसके फायदे

लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।

डेस्क। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन को एक बहुत ही लाभकारी औषधि बताया गया है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। इसके इस्तेमाल से खाना का टेस्ट बदल जाता है, लेकिन आप जानते है कि लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खासतौर से अगर लहसुन को थोड़ा सा भून लिया जाए तो यह शरीर के लिए अमृत का काम करता है।

-सर्दी-जुकाम में भुना हुआ रामबाण का काम करता है। यह बॉडी की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। इसके अलावा यह एंटी एजिंग का काम भी करता है। भुना लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती है।-इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से यूरिन के माध्यम से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे।-रिसर्च के अनुसार कुल 6 भुने हुए लहसुन खाने के ठीक एक घंटे के बाद यह लहसुन पेट में पच जाता है और अपना पौष्टिक प्रभाव देना आरंभ करता है।

-अगले 2 से 4 घंटे में इन लहसुनों से निकले वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों को हमारी शरीर अपने भीतर सोखने लगता है। इसकी मदद से शरीर के अंदर जितनी भी कैंसर की कोशिकाएं जन्म लेती हैं, यह उन्हें खत्म कर देता है।-4 से 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे मैटाबॉलिज्म पर काम करता है। पेट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है।-6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे रक्त में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करता है।

-लहसुन के सेवन के 10 घंटे के बाद लहसुन का पौष्टिक लाभ मिलने लगता है और यह समय से पहले ही कई बीमारियों का खात्मा कर देता है। भुना हुआ लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।-भुनी हुई लहसुन का सेवन करने से पाचन शक्ति दुरूस्त रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Don`t copy text!