हादसे को दावत दे रहे हैं कोतवाली के सामने मुख्य रास्ते में खड़े क्षतिग्रस्त वाहन! -शहर का मुख्य रास्ता सकरा होने से लोगों को रही है दिक्कत। -दर्जनों क्षतिग्रस्त वाहन रोड की शोभा बढ़ा रहे हैं।

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स।

अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स।

बाराबंकी। शहर कोतवाली के सामने खड़े क्षतिग्रस्त वाहन किसी गंभीर घटना होने के इंतजार में बेतरतीब तरीके से रोड पर खड़े हैं। उधर से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए किसी भी समय कोई गंभीर समस्या खड़ी कर सकते हैं। जबकि मामला मुख्य शहर के सम्पर्क मार्ग का है, जहां से लाखों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं किन्तु कोई भी अधिकारी उक्त गंभीर समस्या पर कोई ध्यान देने वाला नही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के बाहर पुलिस द्वारा दुर्घटना स्थल से लाकर कोतवाली के सामने मुख्य रोड पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े कर दिये गये हैं जिससे इन क्षतिग्रस्त वाहन से टकराकर अन्य कोई घटना हो सकती है। इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन लाखांे राहगीर का आना जाना है, कभी-कभी एक से अधिक फोरव्हीलर वाहन आगे पीछे आ जाते हैं तो वाहनांे को रूकना पड़ता है, और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है जबकि इन क्षतिग्रस्त वाहनों को किसी अन्य जगह पर खड़ा किया जाना चाहिए न कि सार्वजनिक मुख्य रास्ते पर, अन्यथा इन क्षतिग्रस्त वाहनों की चपेट में कोई भी आ सकता है।


इस सम्बंध में जब प्रभारी निरीक्षक से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनका सीयूजी नम्बर व्यवस्त बताता रहा।
अब देखना है कि इस समस्या से जनता को कब छुटकारा मिलेगा या इसी तरह दिन प्रतिदिन क्षतिग्रस्त वाहनों को संख्या बढ़ती रहेगी।

(खबर से सम्बंधित सुझाव के लिए-9936900677)

Don`t copy text!