अभियुक्त को किया गिरफ्तार,तमंचा, कारतूस बरामद।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 08.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री शशिकान्त कुमार के नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना को विकसित करते हुए मदारपुर पुलिया नहर पटरी से एक अभियुक्त मन्दन उर्फ मदन नट पुत्र स्व0 गोविन्द नट निवासी पूहुपपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ हाल पता सन्तराम का मकान ग्राम नटपुरवा मजरे व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को समय 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तंमचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 293/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त:-मन्दन उर्फ मदन नट पुत्र स्व0 गोविन्द नट निवासी पूहुपपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ।
हाल पता सन्तराम का मकान ग्राम नटपुरवा मजरे व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

