दिव्यांग व्यक्ति का अनोखा जज्बा जिसे देखकर क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा फखरपुर चौराहे पर दोनो हाथ पैर से दिव्यांग मैकू कर रहा मोची का काम आत्मनिर्भर बन कर मैकू ने दिया दिव्यांगता को मात
फखरपुर (बहराइच)फखरपुर क्षेत्र के अंगनापारा निवासी दिव्यांग मैकू से उन लोंगो को नसीहत लेना चाहिए जो लोग अपनी थोडी सी कमजोरी य परेशानी आने पर ही लोंगो के सामने हाथ फैलाकर खडे हो जाते हैं।और उम्मीद करते की उनकी शरीरिक अक्षमता व परेशानी पर रहम कर कुछ पैसे की मदद कर देंगे। मैकू दोनो पैर व दोनो हाथ मुख से पूरी तरह से दिव्यांग है लेकिन शरीरिक कमियों को पीछे छोड दूसरों के आगे हाथ न फैलाकर खुद आत्मनिर्भर बन गया।मैकू 9 भाई बहनो मे सबसे बडा है गरीब परिवार से होने के नाते पिता व छोटे भाईयों के मजदूरी के बल पर घल चलता है परेशानियों को देखते हुए मैकू भी दूसरों के आगे हाथ ना फैलाकर खुद मोची का काम सुरु कर दिया ।मैकू अपनी तीन पहिया साइकिल से दो किलोमीटर दूर चलकर रोजाना फखरपुर चौराहे पर बैठ कर मोची का काम करता है। मैकू अपना काम बखूबी निभाता है लाकडाउन मे मैकू जिम्मेदारी से फखरपुर चौराहे पर आकर बैठ जाता था ।फखरपुर लाकडाउन मे जब सन्नाटा फैला था मैकू रोज अपने स्थान पर आ जाता था सहकारिता मंत्री के पुत्र गौरव वर्मा,व ततकालीन एसओ भी आत्मनिर्भर देख कर राशनकिट देकर मदद किया था।मैकू के आत्मनिर्भरता को देखते आसपास के लोग भी मदद किया करते है।

