अब कंगना ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना, कहा- देखते हैं कि कौन किसे फिक्स करता है?

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

मुंबई की तुलना पीओके से करने वाली कंगना रनौत एक के बाद एक ट्वीट करके महाराष्‍ट्र की उद्धव सरकार और शिवसेना पर हमला कर रही हैं। सोमवार को मनाली पहुंचीं कंगना ने इस बार सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि महाराष्ट्र के सीएम की मूल समस्या यह है कि मैंने फिल्म माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उसके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, जो उनके प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हैं, यह मेरा बड़ा अपराध है, इसलिए अब वे मुझे फिक्स करना चाहते हैं, ठीक है, देखते हैं कि कौन किसे फिक्स करता है।’

Don`t copy text!