बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान आयोजित किया गया।रक्तदान का कैम्प की शुरुवात जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं को माला पहनाकर उनका हौंसला बढ़ाया और ऐसे पुनीत कार्य को आगे भी जारी रखने की भाकियू से अपील की।
मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व व डॉ एस के शुक्ला की देखरेख में आयोजित रक्तदान कैम्प की शुरुवात पुलिस कप्तान अरविन्द चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया।इस अवसर उन्होंने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें माला पहनाकर इस सामाजिक कार्य के लिए साधुवाद दिया और कहा कि सम्मान के असली हकदार रक्तदाता हैं।इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा से कहा कि यह महान कार्य है इसे आगे भी जारी रखें।
आज के रक्तदान कैम्प में कुल 25 लोगो ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 21 लोगो ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।
रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार,मोहम्मद कलीम,अमन कुमार,राम बाबू,इन्द्रराज गुप्ता,अभिषेक शर्मा,शिव कुमार,ललिता देवी,सोहराब,बालकराम,रामू वर्मा,शांति भूषण सिंह,आशीष कुमार, दुर्गेश वर्मा,राज वर्मा,राहुल,सन्दीप कुमार, राज बक्श वर्मा, आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,जिला संरक्षक उत्तम सिंह,राम हर्ष वर्मा,हौसिला प्रसाद, अनुपम वर्मा,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा “रिन्कू” दिनेश चन्द,राधेलाल, प्रेम चन्द,रामसेवक रावत,रामानंद,प्रमोद कुमार,गिरीश चन्द,अमर सिंह,बाबादीन वर्मा,रईश अहमद,दीपू वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा,संजय रस्तोगी,सन्दीप रावत,आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

