त्रिलोकपुर बाराबंकी। तहाना इलाके के पलिया मसूदपुर निवासी सन्त प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रत्ना देवी एक दिन पूर्व बिना बताये घर से गायब हो गयी है। परिजनों ने अन्य किसी तरह की घटना से इनकार किया है। पिता के मुताबिक सारे रिश्तेदारो के यहां खोज बीन की गई लेकिन कोई सुराग नही लग पाया। आखिर थक हार कर पीड़ित ने मामला दर्ज करके वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया की पीड़ित की तहरीर ले ली गई है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

