सड़क हादसे में मासूम सहित दो घायल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। गोण्डा-बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिन्दौरा चैराहे के निकट अचानक साँड़ आ जाने से दो बाईके टकरा गयीं जिसमे एक 8 वर्षीय बच्ची सहित दो महिलाएं घायल हो गयी जिन्हें सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया सिर में चोट होने के कारण तीनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरहा निवासी दिलीप पुत्र हनोमान अपनी बहन की सास बड़का पत्नी संतलाल व 8 वर्षीय पुत्री शिवानी निवासी ग्राम बारादरी थाना बदोसराय के साथ मसौली आ रहे थे कि बिन्दौरा चैराहे के निकट अचानक साँड़ आ जाने से बॉइक साँड़ से टकरा गई जिससे बॉइक पर बैठी माँ बेटी घायल हो गयी इसी बीच दूसरी बॉइक से आ रही दुर्गा देवी पत्नी पप्पू निवासी गोबरहा घायल हो गयी। जिन्हें सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया परन्तु हालात ठीक न होने के कारण जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!