पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ नाराज सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ बोला हमला:

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ टहरौली में जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठी.!!

बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ उत्तर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला l उत्तर प्रदेश में गरीबों और किसानों जनसमस्याओं को लेकर विधानसभा क्षेत्र के टहरौली में ज्ञापन दिया गया l पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने कहा कि सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ धोखा दिया है, कृषि अध्यादेश किसानों के हित में नहीं है प्रदेश का नौजवान युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है l उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी l मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सड़कों पर जाम लगा कर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला गया l उत्तर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया l उत्तर प्रदेश विधानसभा में वह मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से विधायक रही हैं, उनके पति पप्पू सेठ मऊरानीपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रहे हैं l नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में लगातार दूसरी बार हरिश चंद्र आर्य अध्यक्ष हैं l पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने हाथ जोड़कर जनता से कहा की आप लोगों के सुख दुख में साथ हूं, यदि सरकार ने जनता की मांगों को नहीं माना तो समर्थकों के साथ आमरण अनशन करूंगी l

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!