सफदरगंज पुलिस का सराहनीय कार्य, महिला को परिजनांे से मिलाया
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस की मानवीय पहल एव सजगता के चलते एक बिछुड़ी महिला परिवार वालों को मिल गई। एक वर्ष से परिवार से बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलवाने वाले थानाध्यक्ष सफदरगंज एव चैकी प्रभारी रामपुर कटरा की लोग जमकर प्रसंशा कर रहे है। झारखण्ड की इस 50 वर्षीय महिला के परिजनों को जब पता चला कि लापता माँ थाना सफदरगंज में मौजूद है तो खुशी का ठिकाना न रहा। एक वर्ष पूर्व झारखण्ड प्रान्त के नक्सली क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय बिगवा नामक महिला अपने पति सुकरा भोला के साथ जनपद रामपुर के कैमरी स्थित सिद्दीकी भट्ठा पर काम करने के लिए आई थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण करीब 8 माह पूर्व वह भट्ठे से निकल आई थी और तभी से भटक रही थी। भटकते हुए यह महिला विगत दिनों थाना व कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला चमरही में देखी गई ग्रामीण विजय कुमार ने थानाध्यक्ष के मोबाईल पर भटकती महिला की सूचना दी मौके पर उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव एव महिला आरक्षी प्रिया गुप्ता के साथ पहूँचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए महिला को थाने ले आये और कई दिनों की भूखी महिला को महिला आरक्षियों के सहयोग से नहला धुलाकर खाना खिलाया और पूछताछ की परन्तु महिला की भाषा भोजपुरी होने के कारण किसी को भाषा समझ में नहीं आ रही थी फिर भी उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव रोज संपर्क में रहकर बातचीत करते रहे इस दौरान महिला लालपुर खुरिया कहने लगी एव भट्ठे पर काम करने की बात बताई जिसपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने क्षेत्र के समस्त भट्ठा संचालको को बुलाकर पहचान की कोशिश की परन्तु कामयाबी नही मिली नेटवर्किंग द्वारा जानकारी पर महिला का पता चला कि यह महिला झारखण्ड के नक्सली क्षेत्र की रहने वाली है जिस पर पुलिस ने व्हाट्सएप पर फोटो भेजी तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लापता महिला का बेटा माँ को देखकर फफक के रो पड़ा। और पुलिस को बताया कि मेरे पिता यूपी के रामपुर जिले में एक भट्ठे पर है जरिये मोबाईल पर जब लापता महिला के पति को सूचना दी गयी तो वह पत्नी को लेने के लिए भट्ठे के मुंशी शिवकुमार चैहान के थाना सफदरगंज पहुँचा तो दोनों की बूढी आँखों से आँसू की धारा निकल पड़ी एक वर्ष से परिजन से दूर महिला को पाकर पूरा परिवार खुश है।
माँ-बेटे की आँखों से निकले आँसू
माँ कैसी भी हो बेटे के लिए वह जन्नत का टुकड़ा होता है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने महिला के पुत्र गोरालाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करायी तो मंदबुद्धि माँ को देखकर बेटे की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े। माँ भी बेटे को देखकर खूब रोई और रुँधे हुए गले से कहने लगी गोरा हमका लय चल हम तोहार लरका खेलैब इस दौरान दोनों की आंखों से टप-टप आंसू निकलते देखकर थाने में सभी का दिल पसीज उठा।
पति को देख चहक उठी महिला
बीते 8 माह से पति से बिछड़ी बिगवा लोगो की दुत्कार एव फटकार सहते हुए जब थाना सफदरगंज पहुँची तो जहाँ उसे अपनापन महसूस हुआ वही थानाध्यक्ष ने भी ठान लिया कि परिवार से मिलाकर रहेंगे और थानाध्यक्ष की मेहनत रंग लायी गुरुवार की देर शाम जब लापता महिला बिगवा का पति सुकरा भोला थाना सफदरगंज पहुँचा तो पति को देखते ही चहक पड़ी और रोते हुए कहा कि कहा रहल बा पूरा थाना तोहय खोजत- खोजत परेशान हो गइल, पत्नी की दशा देख पति सुकरा भी जार जार रोने लगा। शुक्रवार को थाने के समस्त स्टाफकर्मियो ने कपड़े, मिठाई व अन्य सामान देकर महिला को पति के रुख्सत किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

