उन्नाव में ट्रक के पीछे घुसी बस और कार, 13 जख्मी

फेज रिजवी की रिपोर्ट

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के पलटे पड़े ट्रक में पीछे से बस व एक कार घुस गई। हादसे में ट्रक चालक व खलासी समेत 13 लोग जख्मी हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। चार को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कार सवार बाल-बाल बच गए।राजस्थान के लक्ष्मणगंज नगर के बीपी गोथरा गांव निवासी चालक समीर व खलासी इनफालक ट्रक में खाद्य तेल लादकर अलवर से बिहार जा रहा थे। बेहटा मुजावर क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित कन्हईखेडा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक व खलासी ट्रक की देखभाल कर रहे थे।

तड़के लखनऊ की तरफ जा रही निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ट्रक में पीछे से जाकर भिड़ गई। हादसे में बस में सवार 13 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद चार घायलों डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में बस में सवार पवन कुमार पुत्र हरिशंकर, संतोष राय पुत्र हरिशंकर निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, अजय कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी फ्लैट नम्बर 5 बी 12 सेवक पार्क उत्तम नगर दिल्ली, रोहित कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद बहरी बेगमपुर पटना बिहार, सत्यवान पुत्र ताराचंद निवासी तोहरा हरियाणा, राकेश कुमार पुत्र श्यामलाल रहमतगढ शुक्ल बाजार अमेठी, श्यामलाल पुत्र खुशीराम शुक्ल बाजार अमेठी, गुरमीत पुत्र ईश्वर सिंह करोल गढ़ी हरियाणा, सुमन पत्नी राजेश शुक्ल बाजार अमेठी, सीया पत्नी रामकैलाश शुक्ल बाजार अमेठी, पूरन पुत्र राजेश शुक्ल बाजार अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश, सुमन, सीया व पूरन को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Don`t copy text!