रिसर्च में खुलासा, दूसरी बार हार्ट अटैक होने से बचाती है अच्छी सेक्शुअल लाइफ
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
हार्ट अटैक के बाद नियमित सेक्शुअल गतिविधियों की तरफ जाने से नहीं घबराना चाहिए
लंदन। हार्ट अटैक के लोगों को लेकर कई रिसर्च में कहा गया है कि सेक्शुअल गतिविधियां कम करने से दूसरे हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। इसको लेकर एक नई स्टडी में कहा गया है कि लम्बा जीवन जीने के लिए पहले की तरह सेक्शुअल गतिविधियां होनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रेवेंटिव कार्डियोलोजी पब्लिश रिसर्च में अब तक बताई गई सभी बातों से अलग नजरिया बताया है। शोधकर्ताओं ने 495 जोड़ों को स्टडी में शामिल किया, जिन्हें लगभग बीस साल तक मोनिटर किया गया। इसमें जिन लोगों ने साधारण सेक्शुअल गतिविधियां शुरू की, उनमें 35 फीसदी जोखिम दूसरे हार्ट अटैक के लिए कम हो गया।
Related Posts

