अपने बच्चो को इंग्लिश के साथ इस्लामिक तालीम देना इंसान का फर्ज: मौलाना जव्वाद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। अल्लाह ने हर नबी को मोजिजात अता किया लेकिन अली ने जो मोजिजात दिखाया किसी भी नबी ने नही दिखाया । उक्त विचार लाइन पुरवा स्थित स्व अली शब्बर के अजाखाने मे दस दिनो तक चलने वाली अशराये मजलिस को को मौलाना जव्वाद अस्करी ने सम्बोधित करते हुए कहा की अपने बच्चो को दुनियावी तालीम के अलावा इस्लाम की भी तालीम देनी चाहिए। मौलाना ने आगे कहा की अल्लाह ने हमें दो कद्र चीज दिया है एक कुरान दूसरी अहलेबैत है इन मे किसी ने एक को अपनाया दूसरे को छौड़ा तो वो गुमराही के रास्ते पर है। दोनो ही जन्नत जाने का रास्ता है इसलिये अल्लाह ने मुसलमानो के लिये कुरान और अहलेबैत छोड़ा है। इन्सान को चाहिए की दोनो का दामन मजबूती से पकडे रहना चाहिये। अंत मे मौलाना ने इमाम हुसैन (अस) की चहती बेटी बीबी सकीना की प्यास को याद करते हुवे दर्दनाक मसायाब बयान किये जिसे सुनकर अजादार रोने लगे । मजलिस से पूर्व कशिश संड़ेलवी, रजा रिजवी, अदनान रिजवी ने अपने अन्दाज मे पेशखानी की मजलिस के बाद अंजुमन गुँचाए अब्बासिया के साहबे बयाज कमर इमाम, मुजफ्फर इमाम ने अपने नवजावनो के साथ जमकर सीना-जनी की।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

