राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विद्यालयों के शिक्षकों के साथ आयोजित हुई ई-पोषण चैपाल

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 29 सितम्बर। जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ई-पोषण चैपाल का आयोजन किया गया। शिक्षको से कुपोषण के कारण दूर करने के उपायों पर चर्चा की गयी। साथ ही शिक्षकों से अपील की गयी कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पोषण हैण्डवाश, स्वच्छता शौचालय के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाय। इसके अलावा विद्यालय में पोषण वाटिका भी विकसित किया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा छः माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया साथ ही दो वर्ष आयु तक के बच्चों को स्तन पान कराने के बारे में बच्चो के माता-पिता अभिभावकों को सलाह भी दिया गया।
श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत अब तक मुख्यमंत्री निराश्रित गौ आश्रय योजना के तहत अतिकुपोषित बच्चों के इच्छुक अभिभावकों को 40 गाय तथा उसके भरण पोषण हेतु 900 रू भी दिया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 500 पोषण वाटिका की स्थापना के साथ-साथ 300-300 पोषण किट, बीज किट व पौध किट भी अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावक को वितरण किया गया है। उन्होनें बताया कि पोषण माह के दौरान 8614 सैम बच्चें और 15446 मैम बच्चें कुल 24060 सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन भी किया गया है। उन्होनें यह भी बताया कि प्रत्येक ब्लाक में मुख्यमंत्री निराश्रित गौ आश्रय योजना के तहत 100-100 गाय अतिकुपोषित बच्चों के इच्छुक अभिभावकों को वितरण किये जाने का लक्ष्य है गायों के भरण पोषण हेतु 900 रू भी दिया जायेगा।

Don`t copy text!