पशु टीकाकरण अभियान आज से

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 30 सितम्बर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा बलवन्त सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका रोग टीकाकरण अभियान 01 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। जिसकी सभी तैयरियां पूर्ण कर ली गयी है। अभियान के दौरान 764738 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए जनपद में 65 टीमो का गठन किया गया है जिसमें 31 पशु चिकित्साधिकारी, 21 पशुधन प्रसार अधिकारी, 25 चतुर्थ श्रेणी, 766 पैरावेट एवं बैक्सीनेटर तथा 618 हेल्पर जनपद के 1054 ग्राम पंचायतों मंे पशु पालको के घर पर जाकर उनके पशुओं का टीकाकरण करेंगे।
डा. सिंह ने बताया कि खुरपका-मुहॅपका रोग विषाणु जनित रोग है जो मुख्यतः गोवंशीय महिषवंशीय, भेड़, बकरी एवं सूकर प्रजाति के पशुओं में होता है। इस बीमारी में पशु को तेज बुखार 104 डिग्री फारेनहाइट, मुॅह से लार गिरना, झाग आना एवं चप-चप की आवाज आने के साथ ही पशु के जीभ खुरो के बीच एवं थनो में छाले पड़ना। जिससे पशु लंगड़ाने लगता है और चारा पानी छोड़ देता है।
उन्होने बताया कि नोडल अधिकारियों द्वारा अभियान का अपने-अपने क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से 14 बहुउद्देशीय वाहनों के माध्यम से तथा लिफलेट, पोस्टर एवं वाल रायटिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी सम्बन्धित को निर्देश दिये गये है कि टीकाकरण में प्रत्येक पशु को नई नीडिल से ही टीकाकरण करते हुए टैग लगाकर इनाफॅ पोर्टल पर फिडिंग किया जाय। उन्होंने बताया कि जनपद में टीकाकरण से पूर्व 100-100 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को प्रीवैक्सीनेशन एवं टीकाकरण के एक माह के पश्चात् उन्हीं पशुओं का पोस्ट प्रीवैक्सीनेशन सैम्पल एकत्र कर टाइटर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजा जायेगा जिससे यह पता चल सके कि पशुओं में टीकाकरण के पश्चात् कितनी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है।

Don`t copy text!