बहराइच 02 अक्टूबर। गाॅंधी जी के 151वीं जयन्ती के कार्यक्रमों की शुरूआत छात्रों की प्रभातफेरी से हुआ। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रातः 08ः00 बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के मलिन बस्तियों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये गये। कुष्ठ चिकित्सालय एवं गुल्लावीर कुष्ठ आश्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार एवं जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा.विनय श्रीवास्तव द्वारा कुष्ठ रोगियों को अंग वस्त्र, फल मिष्ठान एवं एमसीआर जूता का वितरण किया गया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में छात्रों एवं छात्राओं द्वारा गांधी जी के जीवन से सम्बन्धित चित्र कला, तारा गल्र्स इण्टर कालेज में छात्राओं द्वारा वाद-विवाद तथा गाॅधी इण्टर कालेज में वर्तमान परिवेश में सत्य एवं अहिंसा का महत्व विषयक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में विचार गोष्ठी तथा स्थानीय श्री गांधी आश्रम में सूत काटने की प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
Related Posts

