आईटीआई में रविवार अवकाश के दिन भी जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 02 अक्टूबर। प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र अगस्त 2020 में प्रवेश हेतु प्रवेश प्रकिया 29 सितम्बर से आरम्भ है। प्रथम चरण में प्रवेश की अन्तिम तिथि 05 अक्टूर 2020 निर्धारित है। उन्होनें बताया कि यादि अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश नही लेता है तो उसका आवंटन रद्द माना जायेगा। जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच, नानपारा, कैसरगंज एवं रेहुआ मंसूर महसी में ए एव ंबी ग्रुप के तहत संचालित व्यवासायों में 1156 अभ्यर्थी चयनित किये गये है अधिक से अधिक अभ्यार्थियों द्वारा प्रवेश लिये जाने हेतु 04 अक्टूबर 2020 रविवार अवकाश के दिन भी प्रवेश प्रकिया जारी रहेगाी। शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!