स्कालरशिप पाए जागरूकता अभियान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। शनिवार को विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत आलापुर में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नई पहल परियोजना द्वारा बैठक कर अल्पसंख्यक छात्राओं को स्कॉलरशिप जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गई। नई पहल परियोजना एक्शन एड की डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर सबा फातिमा व प्रेरक फातिमा जेहरा ने छात्राओं को बताया कि मौलाना आजाद छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मिलने वाली स्कॉलरशिप की तिथि जो की 30 सितंबर होती थी। इस बार ये तिथि 31 अक्टूबर कर दी गई है जो भी बच्चियां खासकर मुस्लिम समुदाय की जो पैसे की वजह से आगे की शिक्षा जारी नहीं रख पाती है खास कर उन परिवारों के अभिभावकों को स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नहीं मालूम होती है जिस कारण स्कॉलरशिप पाने से वंचित रह जाती है और बच्चियों की शिक्षा ग्रामीण स्तर पे बस कक्षा 8 तक ही हो पाती है आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती है। जिसके जनपद बाराबंकी के सभी ब्लाकों तक स्कॉलरशिप जागरूकता अभियान आज से प्रेरकों एवं संगम ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। माहैनूर,समीना, वरिदा, मूस तरी, जैनब,मीना बानो, तय्यबा,अंजुम आदि महिलाओं को जानकारी दी गई।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!