फखरपुर पुलिस लापता महिलाओ का नहीं लगा सकी कोई पता पीड़ित ने एस पी लगाई गुहार

रिपोर्ट - एसएम न्यूज24टाइम्स

मासूम बच्चों को है अपनी माँ का इंतिजार

बहराइच जनपद के फखरपुर में इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं।जिसमे फखरपुर पुलिस लापता की तलाश में नाकाम दिखी। पीडित ने एसपी बहराइच को प्राथना पत्र देकर गुहार लगाई है।पीड़ित ने बताया मेरी पत्नी पूजा 21,9,20सोमवार को घर से फखरपुर गई थी जो आज तक वापस घर नही पहुँची गांव के ही विनोद व उनकी पत्नी भी साथ गए थे जिनसे पूछताछ की गई मगर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे अंदेसा है कि इन्ही की साजिश का कहि शिकार तो नही हो गई मेरी पत्नी । प्राथी थाने का चक्कर लगाकर परेशान हो गया है कोई सुनवाई नही हो रही।ऐसे और भी कई मामले है।जो लोक लाज के डर से पुलिस पर भरोसा कर अपनो के घर वापसी का इंतजार कर रहे है।
दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र का जहाँ पर दिव्यांग की 18वर्षीय बेटी डेढ़ माह से लापता है पीड़ित ने बताया गजाधरपुर बैंक गई थी जिसकी शिकायत दिव्यांग पिता ने थाने पर दी थी लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी फखरपुर पुलिस नही कर सकी कोई भी खुलासा।आखिर कैसे मिलेगा पीड़ितों को इस दर्द से निजात।

Don`t copy text!