प्रापर्टी हथियाने के लिए अपने सगे बड़े भाई की हत्या करने वाला अंकित यादव उर्फ कल्लू व उसके दो साथी गिरफ्तार
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
एक ही लड़की से दोनों भाई का था प्रेम-प्रसंग
अम्बेडकर नगर।दिनांक 01/02.10.2020 की रात्रि में थानाक्षेत्र सम्मनपुर अन्तर्गत ग्राम अमरौला में मृतक सुरेन्द्र यादव उर्म 25 वर्ष पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर की हत्या का पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने किया खुलासा मृतक के छोटे भाई वादी अंकित यादव उर्फ कल्लू पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा मु0अ0सं0- 263/20 धारा- 302 भादवि थाना सम्मनपुर पर पंजीकृत कराया गया था।उक्त हत्या की घटना का त्वरित अनावरण करने हेतु विवेचना प्रचलित थी व साक्ष्य संकलन किये जा रहे थे। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि स्वयं वादी अंकित यादव उर्फ कल्लू पुत्र रामबृक्ष यादव ने ही अपने सगे बड़े भाई सुरेन्द्र यादव की हत्या की है। प्रकरण की गहनता से छानबीन की गई एवं अंकित यादव से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि हमदोनों भाईयों का एक ही लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और लुधियाना की प्रापर्टी हथियाने के लिए अपने साथी अंकित यादव उर्फ कल्लू पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर,मनीष यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र लालसा प्रसाद निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर, आकाश यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर
के साथ मिलकर घर के बाहर सोते हुए चारपाई उठाकर घर के अन्दर ले जाकर सुरेन्द्र यादव के सिर पर बांके से वार कर दिये जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।हमलोगों पर पुलिस को शक न हो इसलिए खुद ही मुकदमा लिखवा दिये।थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों अंकित यादव उर्फ कल्लू पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर,मनीष यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र लालसा प्रसाद निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर’ आकाश यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव निवासी अमरौला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर को दिनांक 05.10.2020 को समय लगभग 04:45 बजे बरियावन चैराहे से गिरफ्तार किया गया।इनके पास से एक अदद आलाकत्ल बांका बरामद हुआ।इनके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 263/20 धारा- 302 भादवि थाना सम्मनपुर अम्बेडकर नगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल,उ0नि0 रविन्द्र प्रताप सिंह,मुख्य आरक्षी प्रेमप्रकाष यादव,आरक्षी अवध नारायण यादव,आरक्षी संदीप कुमार,आरक्षी जितेन्द्र कुमार रहे।
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

