बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा महिला व बाल अपराध के सम्बंध मे जागरूकता हेतु “मिशन शक्ति” एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर विभाग के स्तर से सम्बंधित मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। इसी क्रम में श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भी तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे श्रम विभाग व कृषि विभाग द्वारा रामनगर विधायक शरद अवस्थी की अध्यक्षता मे मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें श्रम विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, श्रम कानूनों पर परिचर्चा व 10 महिला श्रमिकों को सर्टीफिकेट वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रम मंत्री श्रम एवं सेवायोजक स्वामी प्रसाद मौर्या के द्वारा दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य महिला कामगार मजदूरों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संवाद किया जाएगा व विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

