मसौली बाराबंकी। शनिवार से शुरू हुई शारदीय नवरात्र के मौके पर इस वर्ष कोरोना की मार के कारण नही सज सके दरबार लोगो ने बिना किसी तामझाम के मंदिरों एवं घरो में दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना कर की पूजा अर्चना। बताते चलें कि कोविड 19 महामारी के कारण इस वर्ष सभी तीज त्यौहार प्रभावित हुए है शनिवार से शुरू हुई शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा भी बीना किसी तामझाम के साथ मनायी जा रही हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की मनाही के बाद भक्तो ने बिना पिण्डाल के प्रतिमाओ की स्थापना घरो एव मन्दिरो में की। विदित हो कि प्रतिवर्ष नवरात्रि शुरू होते ही गांव गांव में बजने वाले लाउडस्पीकर व डीजे भी इस वर्ष नही है जिससे लोग सादगी के साथ भक्तिमन से व्रत रखकर पूजा अर्चना कर रहे है। मसौली थाना क्षेत्र के 51 स्थानों एव सफदरगंज थाना क्षेत्र के 69 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गयी है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा एव सफदरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रतिमा स्थापना स्थल पर निगरानी की जा रही हैं तथा लोगो से आरती एव दर्शन के लिए भीड़ न लगाने की अपील की है रही है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

